अधिदेश

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में, विशेष रूप से शीत मरूस्थलीय विभिन्न पारिस्थितिक - तंत्रों की पौध विविधता का अध्ययन

प्रमुख अनुसंधान क्षेत्र

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के वनों के पारिस्थितिक पहलुओं का अध्ययन करना

विभिन्न वन परिस्थितिकी तंत्रों में पुष्पीय जैवविविधता और लुप्तप्राय वनस्पतियों का आँकलन करने के लिए शोध करना और उनके संरक्षण के लिए उपयुक्त रणनीति विकसित करना

शीत मरूस्थल सहित अन्य अपक्षीत क्षेत्रों की पारिस्थितिकी का अध्ययन तथा इन क्षेत्रों की पुर्नस्थापना के लिए मोडल विकसित करना

प्रमुख विकासात्मक कायक्रमों जैसे जल विद्युत परियोजनाओं तथा खनन गतिविधियों के लिए परामर्श सेवाएँ प्रदान करनाp>

विभिन्न हितधारको एवं उपयोगकर्ता समूह के लिए अनुसंधान के निष्कर्षों का प्रसार तथा उनके अपने कार्यो में अनुसंधान सम्बन्धी सहयोग देना

प्रमुख उपकरण

ऑटोमैटिक अब्सॉर्बशन स्पेक्टरोफोटोमिटर (ए ए-7000)

सीएचएनएस एनालाईजर

कईल प्लस नाइट्रोजन आकलन सिस्टम

अल्ट्रवोइलेट विज़िबल स्पेक्टरोफोटोमिटर

फलेम फोटोमीटर

पी.एच मीटर

इलेक्ट्रिकल कंडक्टीविटी मीटर

मिलिपोर

बुक आई- 4 स्केनर

ओर्बिटलशैकर

हर्बेरियम

आईसीएफआरई-हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला में एक छोटा हर्बेरियम स्थापित है, जिसमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख संघ राज्य क्षेत्रों के समशीतोष्ण, उप-समशीतोष्ण तथा अल्पाइन क्षेत्रों से संकलित 8000 से अधिक पादप नमूने संरक्षित हैं। इन संग्रहों में उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की महत्वपूर्ण वनस्पति प्रजातियाँ सम्मिलित हैं, जैसे सॉस्यूरिया ओब्वालाटा (ब्रह्म कमल), एकोनाइटम हेटेरोफाइलम (अतीस), साइनोपोडोफाइलम (बन ककड़ी), एफेड्रा जेरार्डियाना (सोमलता), डैक्टाइलोराइजा हैटागिरिया (सलामपंजा), पिक्रोराइजा कुरोआ (कुटकी), बेटुला यूटिलिस (भोजपत्र) तथा ट्रिलिडियम गोवियानम (नाग-छत्री)। यह हर्बेरियम विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा अन्य अनुसंधान संस्थानों के शोधकर्ताओं को परामर्श एवं अध्ययन सुविधाएँ भी प्रदान करता है।

अनुसंधान केंद्र

वन पारिस्थितिकी एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग, फील्ड रिसर्च स्टेशन, ताबो (जिला लाहौल-स्पीति) के अंतर्गत सभी अनुसंधान गतिविधियों का संचालन करता है। इन गतिविधियों के संचालन में फील्ड स्टाफ श्री विरेंद्र कुमार (फॉरेस्टर) तथा श्री मनेश कुमार (फॉरेस्ट गार्ड) का सहयोग प्राप्त होता है।

कर्मचारी

क्रम संख्या नाम पदनाम संपर्क विवरण
डॉ. राज कुमार वर्मा वैज्ञानिक-जी/ प्रभागाध्यक्ष एवं प्रभागाध्यक्ष vermaraj@icfre.gov.in
9418189326
डॉ. रणजीत कुमार वैज्ञानिक-एफ ranjeet@icfre.gov.in
8988378338
डॉ. जोगिंदर सिंह चौहान मुख्य तकनीकी अधिकारी joginders@icfre.gov.in
9816602464
श्री दुष्यंत सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी dushyant@icfre.gov.in
9816647383
श्री श्याम सुंदर तकनीकी सहायक shyams@icfre.gov.in
9816590718
श्री अरुण कौशल वरिष्ठ तकनीशियन kaushala@icfre.gov.in
9418787694
श्री वीरेंद्र कुमार वन दरोगा virender@icfre.gov.in
6230503951
श्री मनेश कुमार वन रक्षक maneshk@icfre.gov.in
7807487617
श्री साहिल एमटीएस sahil@icfre.gov.in
9896735262

संपर्क

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:

डॉ. राज कुमार वर्मा

वैज्ञानिक-जी/ प्रभागाध्यक्ष एवं प्रभागाध्यक्ष

भावाअशिप-हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान