संस्थान का क्षेत्राधिकार
हिमालय वन अनुसंधान संस्थान, शिमला हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख केंद्र प्रशासित प्रदेशों की वानिकी अनुसंधान से संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति करता है । ये राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश 30.22’40“ से 37.05’ उत्तरी अक्षांश तथा 73.26’ से 80.30’ पूर्वी दक्षांश के बीच पश्चिमी हिमालय में स्थित है। इस क्षेत्र की समुद्रतल से ऊँचाई 300 मीटर से 8000 मीटर के मध्य है तथा यह पंजाब के मैदानों के साथ शुरू होकर लद्दाख के द्रास हिमालय क्षेत्रों तक फ़ैला है । इन क्षेत्रों में वानस्पति यदपि समुद्र तल से लगभग 4500 मीटर की ऊँचाई जहां तक हिमरेखा है, तक ही पाई जाती है। स्थायी हिम रेखा से उच्चतर उंचाईयों पर भी कभी-कभी वनस्पतियों की उपलब्धता दर्ज की गयी है । इस क्षेत्र का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 2,77,908 वर्ग कि.मी. है।
![]() |

